बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: रामनवमी के दिन पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के जाला गांव में विशेष समुदाय द्वारा रामनवमी जुलुस पर हुई पत्थराव को लेकर उत्पन्न विवाद दूसरे दिन पुलिस प्रशासन के प्रयास से मामला शांत कराया गया ।
फिलहाल गांव में निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया है एवं गांव में जगह जगह पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। दुसरे दिन गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी चास के ओमप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में कानुन व्यवस्था बनाये रखने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह अंचलाधिकारी चास दिवाकर दुबे थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी द्वारा गांव में फ्लैग मार्च करते हुए शांति बनाए रखने की अपील ग्रामीणों से की साथ ही दोनों समुदायों के दर्जनों लोगो पर मामला दर्ज किया गया है । यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। गुरुवार की शाम प्रशासनिक पदाधिकारी और ग्रामीणों के बीच सुलहनामा के साथ साथ पहला बैशाख से प्रारंभ तीस दिन तक चलने वाला हरिनाम संकीर्तन ( नगर कीर्तन ) में दोनो समुदाय के लोगो शामिल होकर भाइचारा के साथ गांव में रहने और धार्मिक अनुष्ठान के अलावे सामाजिक रीति रिवाज में एक दुसरे का हाथ बाटाने का प्रयास कराया जाएगा।
क्षेत्र में विशेष समुदाय द्वारा धार्मिक अनुष्ठान हो या शादी समारोह हो किसी भी समय पर हमला कर क्षेत्र को अशांत करने का प्रयास पुर्व में किया गया है।
पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के जाला के अलावे संथालडीह गांव में नौ जुलाई 2023 को शादी समारोह में विधि विधान संपन्न कराने के समय बाजा बजाने को लेकर दोनो समुदाय के बीच तकरार हो गया। पुलिस और स्थानीय नागरिक के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया। इसी प्रकार कुरमा, सोनाबाद में भी टकराव हुई थी। ये सारी घटनाओ में पुलिस प्रशासन द्वारा विधि व्यवस्था कायम करने के लिए दोनो पक्षों पर मुकदमा हुआ था।
इसके पूर्व जाला गांव में भी काली मुर्ती को लेकर विशेष समुदाय युवको द्वारा अभद्र टिप्पणी कर व्हॉटसॉप के जरिये प्रचार प्रसार करने का कुत्सिक प्रयास करने पर भी तनाव उत्पन्न हो गया था। ये घटना 15 फरवरी 2022 की है। वही सोनाबाद गांव में श्री कृष्ण जन्माष्ठमी के उपलक्ष्य में स्थापित मुर्ति का विसर्जन को लेकर 2022 में भी दोनो समुदाय में टकराहट की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
इसी प्रकार कुरमा गांव में भी 7 सिंतबर 2023 को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आजान के समय बाजा बजाने को लेकर विवाद हुआ था। पिंड्राजोरा थाना थाना क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं आम हो गई है। नारायणपुर गांव में भी हुई विवाद में पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने के साथ साथ पुलिस पर भी पथराव की घटना घट चुकी हैं।