पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के निर्देश के आलोक में कांग्रेस सोशल मीडिया के स्टेट को-ऑर्डिनेटर गजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संथाल के सभी जिला को-ऑर्डिनेटर की जूम एप के माध्यम से एक मीटिंग संपन्न हुआ जिसमें संथाल परगना के जोनल कॉर्डिनेटर अमित बोस, सभी जिलों के सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर यथा पाकुड़ से नलिन मिश्रा, साहेबगंज से ब्रजेश झा तथा राज कुमार, गोड्डा से राकेश रोशन, देवघर से अमित पांडे आदि शामिल हुए। इस मीटिंग में मुख्य रूप से मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर गहराई से चर्चा हुआ। भाजपा के द्वारा फैलाए जा रहे उस भ्रामक एजेंडा को लेकर चर्चा किया गया, जिसमें बीजेपी ने इस उपचुनाव के बाद राज्य में सरकार गठन की बात कही है। स्टेट को-ऑर्डिनेटर श्री सिंह ने कहा कि भाजपा लोगों में भ्रम फैलाने का काम कर रही है। मधुपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार निश्चित है। इसलिए इस तरह के भ्रम फैलाएं जा रहे हैं। अपनी हार को सामने देख भाजपा बौखला गई है। राज्य में बीजेपी के द्वारा सरकार गठन की बात सरासर भ्रामक है। वहीं मीटिंग में सभी जिला को-ऑर्डिनेटर को निर्देश दिया गया कि मधुपुर उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी हफीजुल हसन के पक्ष में सोशल मीडिया में गतिबिधियों को तेज करना है। गजेन्द्र सिंह ने कहा कि पिछले दो दिनों से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सम्मानित अध्यक्ष सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव एवं प्रदेश से आये जनसम्पर्क अभियान में कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कार्यकारी अध्यक्ष सह महागठबंधन समन्वय समिति के सदस्य राजेश ठाकुर, प्रदीप तुलस्यान, जोनल कॉर्डिनेटर सुल्तान अहमद, सन्नी टोपो, केदार पासवान, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शकील अहमद, देवघर जिलाध्यक्ष संजय मुन्नम सहित कई सम्मानित पदाधिकारीयों के तूफानी दौरे और उनको मिल रहे जनसमर्थन से विपक्ष अपना मानसिक संतुलन खो दिया है।उन्होंने कहा कि हम सोशल मीडिया के माध्यम से मधुपुर की जनता से सरकार के द्वारा कृषि कर्ज माफी, लाखों लोगों तक राशन और राशनकार्ड की व्यवस्था, सरना धर्म कोड को विधानसभा से पास करना, मनरेगा में मजदूरी बढ़ाना जैसे सरकार द्वारा किये गये ऐतिहासिक कामों को लोगों तक पंहुचा रहे हैं।