बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : राजकीय मध्य विद्यालय बरही में शनिवार को विदाई समारोह किया गया। जिसमें के पिछले 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुंदरी देवी को भावभीनी विदाई दिया गया। मौके पर उन्हें शॉल, उपहार, पुष्प माला व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं उनके सराहनीय कार्यशैली पर चर्चा करते लोगों ने उनके दीर्घ जीवन की कामना की गयी। मौके पर बरही के रवि केशरी आर्ट द्वारा सुंदरी देवी का आकर्षक पेंटिंग तैयार कर उन्हें उपहार स्वरूप भेंट किया। समारोह का संचालन अपर्णा प्रसाद व उपेंद्र शर्मा ने की। इस विदाई समारोह में मुख्य अतिथि बीईईओ अरुण कुमार शर्मा सहित उक्त विद्यालय वर्तमान सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कई सेवानिर्वित्त शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए। समारोह में प्रधानाध्यापिका इंदु कुमारी, पूनम सिन्हा, ब्रजभूषण कुमार, अर्पणा प्रसाद, सायीदा निखत, गजाला साहिन, ज्योति कुमारी, एच परवीन, विजय कुमार, तुफैल आजाद, उपेंद्र शर्मा, उत्तम चटर्जी, सुरेश सिंह, उत्तम सोनी, देवनीस एक्का, विनय हेम्ब्रम, अशोक राम, अयोध्या कुमार, मथुरा प्रसाद, राजेन्द्र आर्य, अरुण कुमार, राजेन्द्र रुख़रियार, सुनीता रुख़रियार, रामविनोद सिंह, रंजन कुमार, लग्नेश कुमार, राजमणि देवी, तपेश्वरी देवी, सनोवर, सहिदुल अली, संदीप कुमार, शिक्षाविद डॉ. सुनील यादव, योग प्रशिक्षक अनिल मिश्रा, मालती देवी, सावित्री देवी, वैजंती देवी, सुनीता देवी, गजाला शाहीन, फातिमा, तबस्सुम, शबनम, विकास सिंह आदि उपस्थित थे।