रांची : राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने राज्य के स्वास्थ्य चिकित्सा आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के आंदोलन व मुद्दे से अवगत कराया और राज्य के विभिन्न ओबीसी मसलो पर बात की। जिनमें राज्य के प्रत्येक जिले में ओबीसी छात्रावास, जाति आधारित जनगणना करने, स्वतंत्र ओबीसी मंत्रालय का गठन करने, नीट (प्री व पोस्ट डिग्री) परीक्षा में ओबीसी का आरक्षण सुनिश्चित करने आदि मुद्दे पर हुई। माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता जी ने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के मुद्दे पर अपनी सहमति जताई और उसे समाधान करने का भी वचन दिया।माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता जी ने यह भी कहा कि अभी कोरोना काल है और तीसरा वेब की संभावनाएं भी है।जैसे ही समय अनुकूल होता है। हम राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के मुद्दे को सहयोग करने के लिए तत्पर रहेंगे। इस आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अशोक कुमार कुशवाहा ने दी।