– कोरोना महामारी के बावजूद प्रतिदिन कर रही हैं क्षेत्र का दौरा और विकास की समीक्षा
मेहरमा : महागामा विधानसभा की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह इन दिनों अपने क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं। कोरोना महामारी के बावजूद निरंतर क्षेत्र का दौरा एवं विकास कार्यों की समीक्षा कर रही हैं विधायक।
संवेदनशील जनप्रतिनिधि के धर्म का निर्वाह करते हुए विधायक श्रीमती सिंह क्षेत्र का नियमित भ्रमण कर आम जनता की समस्याओं से रूबरू हो रहीं हैं। इस कड़ी में बुधवार को ठाकुरगंगटी प्रखंड अंतर्गत 9 पंचायत के अलग-अलग गांवों में विधायक निधि से निर्मित 14 पीसीसी सड़क एवं पक्की नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। महागामा विधानसभा में छोटी-छोटी पक्की सड़क निर्माण को लेकर आम जनता काफी खुश नजर आ रही है। उद्घाटन समारोहों के मौके पर ठाकुरगंगटी प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव, कांग्रेसी कार्यकर्ता निसार अहमद, नवीन झा, अवधेश ठाकुर, श्याम रमानी, शकील अहमद, श्याम रमानी, नंदू शेखर आजाद, आत्माराम पाण्डे, अशोक राम, रविन्द्र महतो, रंजन ठाकुर, महफूज अंसारी आदि उपस्थित थे।