गोड्डा:पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच ‘विकास पुरुष’ के रूप में चर्चित स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को पुनः पांच ऑक्सीजन जम्बो सिलेंडर गोड्डा के लिए भेजा। भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव मेहता के नेतृत्व में ऑक्सीजन सिलेंडर प्राप्त किया गया।
भाजपा के नगर अध्यक्ष सच्चिदानंद सिन्हा उर्फ गप्पू सिन्हा ने कहा कि सांसद डॉक्टर दुबे जनता जनार्दन की सेवा में लगातार रात दिन लगे हुए हैं। सभी माध्यम से लोगो से जुड़कर समस्या का समाधान भी कर रहे हैं। खेप दर खेप लगातार पूरे लोकसभा क्षेत्र में ऑक्सीजन सिलेंडर भेजा जा रहा है, ताकि जनता को ऑक्सीजन की समस्या से जूझना न पड़े।