गोड्डा : सांसद निशिकांत दुबे ने मानवता ट्रस्ट गोड्डा को जीवनदायिनी ऑक्सीजन के 5 सिलेंडर उपलब्ध करवाया। ट्रस्ट के अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद प्रीतम गाडिया ने बताया कि शहर मे बढ़ रहे ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग से गोड्डा सांसद को अवगत करवाया गया था। सांसद ने त्वरित संज्ञान लेते हुए 5 आक्सीजन सिलेंडर अपने व्यक्तिगत फंड से क्रय कर संस्था को उपलब्ध करवा दिया । समाजसेवी संतोष सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र में आक्सीजन की जरूरत पड़ने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद श्री गाडिया के मोबाइल नंबर 7004248776 पर संपर्क कर लिया जा सकता है।
रविवार को वार्ड 6 के निवासी हेमंत झा उर्फ पिंकू के भाई को ऑक्सीजन की जरूरत हुई,जिसे संस्था ने उपलब्ध करवाया। इसके लिए श्री झा ने सांसद श्री दुबे को धन्यवाद दिया।