पतरातू : पतरातू भारतीय जनता युवा मोर्चा पतरातू मंडल अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर की अध्यक्षता एवं संचालन महामंत्री अंबर कुमार ने किया। भाजयुमो के तत्वधान में हजारीबाग लोकसभा सांसद जयंत सिन्हा के द्वारा सांसद प्रतिनिधि का नियुक्ति क्या गया। रामगढ़ जिला शिक्षा विभाग सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर संजय सिंह , रामगढ़ जिला खनिज मद सुमन सिंह पतरातू मंडल सांसद प्रतिनिधि सुखदेव प्रसाद को मालार्पण कर और अंगवस्त्र से सम्मानित करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई ।
पतरातू प्रखंड से नवनियुक्त प्रतिनिधि रामगढ़ जिला शिक्षा विभाग के सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर संजय सिंह रामगढ़ जिला खनिज विभाग के प्रतिनिधि सुमन सिंह एवं पतरातू मंडल से सुखदेव प्रसाद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। गणेश ठाकुर ने कहा इन सभी के माध्यम से हमारे क्षेत्र में शिक्षक खनिज स्वास्थ्य तथा विकास से जुड़े सभी कार्यों में गति प्रदान होगी।मौके में उपस्थित अमृत मान मंडल उपाध्यक्ष किशोर कुमार महतो, महेंद्र महतो, बापी मुखर्जी,। राकेश कुमार सिंह जिला मीडिया प्रभारी, राहुल कुमार सिंह जिला मीडिया प्रभारी, त्रिलोकी कुमार गिरी जिला कार्यसमिति सदस्य, संजय रजक, सेतु प्रियदर्शी सोशल मीडिया प्रभारी, अनुज ठाकुर सह सोशल मीडिया प्रभारी, बजरंग कुमार, प्रेम प्रभु, राजीव, पंकज कुमार, आदि उपस्थित थे।