पत्थलगडा(चतरा)। पत्थलगडा प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि बिरबल दांगी ने रविवार को सिमरिया प्रखंड के तपसा निवासी गंदौरी भुईयां के 5 वर्षीय बीमार बच्चे की इलाज के लिए मद्द की। मिली जानकारी के अनुसार पत्थलगडा थाना क्षेत्र के दुम्बी गांव में अपने फुफा किशोर भुईयां के घर बचचा अपने परिजनों के साथ आया हुआ था, कि अचानक खेलते-खेलते बेहोश हो गया। पैसे के अभाव में परिजन इलाज नहीं करा पा रहे थे। तभी इसकी जानकारी सांसद प्रतिनिधि श्री दांगी को हुई तो बच्चे का प्राथमिक उपचार करवाने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा भेजवाया। इस दौरान बच्चे को श्री दांगी ने कपड़े व परिजनों को आर्थिक मदद की। 108 एंबुलेंस से बच्चे को सदर अस्पताल भेजवाया।