लातेहार: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ लातेहार नगर पंचायत की कार्रवाई आज एक बार फिर जारी रहा। आज के इस कार्रवाई में नगर पंचायत के द्वारा 37 किलो प्लास्टिक जब्त किया गया।
यह कार्रवाई नगर पंचायत के प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर किया जा रहा हैं। नगर पंचायत टीम के द्वारा शहरी क्षेत्र के डुरूवा, धर्मपुर चौक स्थित विभिन्न व्यवसायिक प्रष्ठिानों में किया गया। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। ज्ञात हो कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से वातावरण प्रदूषित होता है और इधर उधर प्लास्टिक बिखरे होने की वजह से शहरी क्षेत्र में गंदगी बढ़ रही है, जिसे दूर करने को लेकर नप प्रशासक गंभीर है और इसी के खिलाफ वे लगातार अभियान चला रखा है।
नगर पंचायत के इस कार्रवाई से सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वाले लोगों में हडकंप है। आज के अभियान में मुख्य रूप से नगर प्रबंधक राज कुमार वर्मा, सहायक अभियंता कुमार रवि, कनीय अभियंता संजीव कुमार, क्षेत्र पर्यवेक्षक रणधीर कपूर उपस्थित थे.