लातेहार: नगर पंचायत क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहे सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ लातेहार नगर पंचायत सख्त हो गया है।
नगर पंचायत के प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर आज शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक बेच रहे दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। यह अभियान शहर के चार स्थानों पर चलाया गया।
अभियान के दौरान टीम के द्वारा 20 किलो प्लास्टिक जब्त किया गया और तीन दुकानदारों पर 15 सौ रूपये का जुर्माना भी लगाया गया। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। इसमें अग्रवाल किराना स्टोर सह अग्रवाल खैनी दुकान, थाना चौक स्थित रामचंद्र प्रसाद और संजय प्रसाद पर सिंगल यूज प्लास्टिक यूज करने पर जुर्माना लगाया गया है।
क्या कहते हैं नगर प्रशासक राजीव रंजन
नगर प्रशासक राजीव रंजन का इस संबंध में कहना है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है और आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगों से आग्रह है कि वह थैला लेकर बाजार जायें एवं थैले का ही उपयोग करें।
ये रहे शामिल: नगर प्रबंधक राज कुमार वर्मा, कनीय अभियंता संजीव कुमार, सहायक अभियंता कुमार रवि और तहसलीदार राजू प्रसाद, सुपरवाईजर रंधीर कपूर।