सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला। नेहरू युवा केन्द्र सरायकेला खरसावां के तत्वाधान राष्ट्रीय युवा नेतृत्व कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन काशी साहू कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त अरवा राजकमल ने अपने सम्बोधन में कहा समाज को उत्थान देने के लिए प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्य योजनाएँ संचालित की जा रही है। योजनाओं को स्थल पर लाने एवं वंचित लाभुकों को योजना से जोड़ने हेतु लोगों को जागरूक करने के साथ उन्हें कार्यालय तक लाने में यथा संभव सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा युवा अपने सोच और प्रयास से हर असम्भव कार्य को भी संभव कर सकते है, इसलिए अपनी सोच को सुदृढ़ करें,सभी परिवार समाज के विकास में अपना योगदान दे।बदलती दुनियां की चुनौतियों को देखते हुए वर्तमान परिपेक्ष में युवाओं की भूमिका अहम है। विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त प्रवीण गागराई, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार क्रांति प्रसाद, नगरपंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, वीरेन कुमार सिथ लीगल डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, संजीत कुमार जिला खेल विकास पदाधिकारी, प्रदेश प्रमुख JIS फाउंडेशन उमाशंकर एवं शोभा उपाध्याय असिस्टेंट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इसे भी पढ़ें: कुंआ का निर्माण हुआ नहीं बिचौलियों ने कर ली राशि की बंदरबांट
उप विकास आयुक्त ने जिले के युवाओं को कार्य श्रृंखला के बारे में उपदेश दिए एवं सामाजिकता की ओर को जागरूक किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव कुमार क्रांति प्रसाद द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बारे में जानकारी दी गई और सविधान की प्रस्तावना पढ़ कर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के तौर पर रंजीत कुमार आचार्य, उमा शंकर सिंह, शोभा उपाध्याय, नंदन उपाध्याय उपस्थित रहे। जिन्होंने युवाओं को स्वच्छ भारत मिशन एवं जल जागरण अभियान , कौशल विकास, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री सृजन योजना, स्टैंडअप इंडिया स्कीम के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में उपायुक्त द्वारा युवा मंडलों को खेल सामग्री वितरित किया गया और प्रशिक्षण पूर्ण किये प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रामनाथ मिश्रा रिटायर्ड अकाउंटेंट नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा किया गया।