लोहरदगा : भाकपा माओवादी रविन्द्र गंझू के दस्ता का सदस्य नक्सली फुलेसर गंझू को लोहरदगा पुलिस ने किया गिरफ्तार। 30 नवंबर को पुलिस के साथ पेशरार में हुए मुठभेड़ के बाद से नक्सली दस्ता से भागा फिर रहा था नक्सली फुलेसर गंझू। पेशरार थाना क्षेत्र से अभियान एसपी पुरुषोत्तम कुमार ने फुलेसर गंझू को किया गया गिरफ्तार। एसपी प्रियदर्शी आलोक ने गिरफ्तारी की पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि फुलेश्वर गंझू भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर व कुख्यात उग्रवादी रविंद्र गंझू के लिए काम करता था। लोहरदगा पुलिस नक्सली फुलेश्वर गंझू की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है। साथ ही फुलेश्वर गंझू द्वारा दी गई जानकारी पर पुलिस नक्सलियों को घेरने एवं हथियार व अन्य सामानों की बरामदगी की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि लातेहार जिले के चंदवा थाना अंतर्गत हेसला गांव निवासी शिवदन गंझू उर्फ सुना गंझू का नक्सली पुत्र फुलेश्वर गंझू माओवादी संगठन से छुट्टी लेकर घर जा रहा था। इसकी भनक पुलिस को लगी। उसके बाद लोहरदगा पुलिस ने टीम बनाकर फुलेश्वर गंझू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। इस दौरान चंदवा-कुडू थाना क्षेत्र के सीमांत लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के रजगुरुआ के पास से पुलिस ने फुलेश्वर गंझू को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने उससे नक्सली संगठन की गतिविधियों एवं रविंद्र गंझू के बारे में जानकारी प्राप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इधर, पुलिस सूत्रों के अनुसार फुलेश्वर गंझू लोहरदगा जिले के जोबांग थाना क्षेत्र के तलसा में 30 नवंबर में 2018 को हुए मुठभेड़ और उसी दौरान लातेहार जिले के चंदवा थाना के मडमा में हाइवा जलाने तथा इस वर्ष मार्च माह में लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग में पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में शामिल था। लोहरदगा पुलिस फुलेश्वर गंझू को जोबांग थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जेल भेजेगी। इससे पहले एसडीपीओ जितेंद्र कुमार सिंह प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को पूरी जानकारी देंगे।