गोड्डा: जिला नेटबॉल संघ के तत्वाधान में जूनियर वर्गों के लिए बालक एवं बालिकाओं के लिए आज स्थानीय गोड्डा के गांधी मैदान में नेट बॉल चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह चयन प्रतियोगिता 3 चरणों में किया जाएगा। दूसरा चयन प्रतियोगिता 22 से 24 को किया जाएगा। इस पर तो चयन प्रतियोगिता में चयनित बच्चे राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका प्रतियोगिता में भाग ले और वहां इन खिलाड़ियों का चयन होगा। चयनित बच्चे गोड्डा जिला नेटबॉल टिम बनाया जाऐगा जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भाग लेंगे। जो बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे उनका राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा झारखंड टीम के लिए। राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता जो दिसंबर माह में उत्तर प्रदेश में आयोजित 34 वी अंतरण अंडर-19 बालक बालिका प्रतियोगिता का आयोजन है इस कार्यक्रम में शुभारंभ में पूर्व नेट बॉल अध्यक्ष स्वर्गीय अरुण साह के पुत्र सौरभ कुमार के द्वारा चयन प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया चयन प्रतियोगिता में कुल 140 बच्चे हैं अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया इस चयन प्रतियोगिता को लेकर राष्ट्रीय खिलाड़ी सह कोच मोनालिसा तकनीकों के साथ में चयनित करने का काम शुरू किया इस मौके पर उपस्थित सचिव गुंजन कुमार झा कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद महतो उपाध्यक्ष वौधनाथ देहरी सदस्य अजय कुमार पप्पू कुमार आदि उपस्थित थे।