मयूरहंड(चतरा)। जिले के मयूरहंड प्रखंड कार्यालय में सोमवार को झारखंड प्रशासनीक सेवा के पदाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा ने 19 वें बीडीओ के रुप में योगदान को दिया। श्री सिन्हा ने निवर्तमान प्रभारी बीडीओ विजय कुमार से प्रभर लिया। ज्ञात हो की लंबे समय से प्रखंड में बीडीओ का पद खाली रहने से विकास कार्यों पर असर पड़ रहा था। अब बीडीओ के योगदान देने के बाद प्रखंड में संचालीत विाकस कार्यों को गती मिलेगी। नए बीडीओ ने सभी कर्मियों को समय पर कार्यालय पहुंचने के साथ ससमय कार्यों का निष्पाद करने की बात कही। इस अवसर पर नए बीडीओ ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में पौघारोपण किया व पूर्व बीडीओ को पुष्प गुच्छ देकर विदाई दी। मौके पर प्रधान सहायक मो. मेराज अहमद, प्रखंड नाजीर निरंजन कुमार, जीपीएस सतीश मिश्रा, बीपीओ जितेंद्र कुमार के अलावे सभी पंचायत सेवक, जन सेवक आदि उपस्थित थे।