रांची : झारखंड (jharkhand) में अब पूर्व की तरह मुख्यमंत्री सुकन्या योजना (Sukanya Yojana) का लाभ नहीं मिलेगा।
राज्य की हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार ने इसके स्थान पर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना (Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022 ) का लाभ देने का निर्णय लिया है। इस पर अमल भी शुरू हो गया है।
विभिन्न जिलों में इसको लेकर अधिसूचना जारी की गई है। राज्य सरकार ने इसका लाभ और शर्तों के बारे में बताते कहा है कि आठवीं से बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियों को अब सुकन्या योजना (Sukanya Yojana) की बजाए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना (Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022 ) का लाभ दिया जाएगा।
इसके तहत उन्हें आर्थिक सहायता के अलावा स्कूली पढ़ाई के बाद (12 वीं के बाद) एकमुश्त अनुदान भी मिलेगा।
सरकार ऐसे देगी Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022 की राशि
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022 की राशि आठवीं और नौवीं क्लास में पढ़ने वाली लड़कियों को 2500 रुपये का आर्थिक लाभ मिलना है।
दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं में पढ़ने वालों को 5000 रुपये तथा इसके बाद 18-19 वर्ष की आयु पूरी होने पर 20 हजार रुपये का एकमुश्त अनुदान मिलेगा।
सरकार का Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022 लाने का मकसद
राज्य सरकार सवित्रीबाई फुले किशोर समृद्धि योजन (Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022 ) के माध्यम से पहले तो बच्चियों को स्कूल लाना चाहती है और इसी के माध्यम से उन्हें सरकार कुछ आर्थिक मदद करना चाहती है।
अब आप सौंच रहे होंगे की सरकार बच्चियों को एक मुश्त राशि क्यों नहीं दे देती, तो इसके पीछे सरकार का मकसद है कि बच्चियां ज्यादा से ज्यादा स्कूल आएं और शिक्षा ग्रहण करें।
साथ ही बच्चियों के अभिभावकों को उनकी आगे की पढ़ाई के लिए कोई दिक्कत ना हो इसके लिए उन्हें आर्थिक मदद भी दे रही है। जिससे बच्चियां अपने स्कूल के पढ़ाई के साथ ही उच्च शिक्षा भी ग्रहण कर सके।
इतना ही नहीं सरकार सवित्रीबाई फुले किशोर समृद्धि योजन के माध्यम से बाल विवाह प्रथा का अंत, महिला सशक्तिकरण और किशोरियों को स्वत्रंत निर्णय लेने के मकसद से इस योजना को लेकर आई है। इसी को लेकर राज्य के सभी उपायुक्तों को निर्देश देने के साथ ही अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
कितने बच्चों को मिलेगा Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022 लाभ ?
अब आपके मन में ये ख्याल आ रहा होगा कि हमारे एक बच्ची है किसी और की दो तो, किसी के तीन या चार बच्चियां है।
तो हम आपको बता दें की इस योजना (Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022) का लाभ केवल उन अभिभावकों को ही मिल सकेगा जिनके केवल दो बच्चियां है। दो से अधिक बच्चियों होने पर आप केवल दो बच्चियां का ही इस योजना से लाभ ले सकते हैं।
आपको ऐसे ऐसे मिलेगा योजना राशि
- पहला किस्तः- 8वीं कक्षा में ढाई हजार
- दूसरा किस्तः- 9वीं कक्षा में ढाई हजार
- तीसरा किस्तः- 10वीं कक्षा में पांच हजार
- चौथा किस्तः- 11वीं कक्षा में पांच हजार
- पांचवा किस्तः- 11वीं कक्षा में पांच हजार
- छठा किस्तः- 12वीं कक्षा में पांच हजार
- और आखिरी किस्त जब आपकी बच्ची 18 से 19 वर्ष के आयु की हो जायेगी दो एक मुश्त 20 हजारी रूपये प्राप्त होगा।
क्या Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022 का लाभ सरकारी विद्यालय में पढ़ने वालों को ही मिलेगा ?
आपके मन में अब यह विचार उठ रहे होंगे की क्या इस योजना (Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022 ) का लाभ केवल सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों को ही मिल पायेगा?
तो हम आपको बदा दें कि इस योजना (Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022 ) का केवल सरकार स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों को ही नही उन निजी विद्यालय में पढ़ने वाली बच्चियों को भी मिल सकेगा जो सरकारी मान्यता प्राप्त एवं राइट टू एजुकेशन (आरटीई) के अंतर्गत प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वालों बच्चियों को भी मिल सकेगा।
इतना ही नहीं ड्रॉपआउट किशोरियों को स्कूल व कॉलेज से जोडने की विशेष पहल भी करने की तैयारी है। इस योजना का लाभ आपको मिलने वाली छात्रवृति के अतिरिक्त् होगी।
ऐसे लें Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022 का लाभ
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022 का लाभ लेने के लिए आवेदिका को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से संपर्क करना होगा।
केंद्र के जरिये संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को आवेदन देना होगा।
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना (Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022) का असल उद्देश्य बालिकाओं, किशोरियों को शिक्षा से जोड़ना और वयस्क होने पर उसकी शादी के लिए जरूरी सहायता करना है।
बच्चियों को स्कूल से जोड़े रखने में इससे बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है।
आवेदन के लिए क्या क्या देना होगा जाने
सवित्रीबाई फुले किशोर समृद्धि योजन (Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022) के लाभ लेने के लिए अभिभावको को सबसे पहले बच्चि (अभ्यर्थी) का जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति, माता पिता का आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक का डिटेल, तत्काल का दो प्रति फोटो (रंगीन होना चाहिए), जहां रहते हैं वहां का डिटेल देना होगा, आपकी बच्ची किस स्कूल में आठवीं से 12वीं में पढ़ रही है उसका पूरा विवतरण सत्यापित करके देना होगा।
नोट: इस योजना (Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022) का लाभ उन्हें नहीं मिलेगा जिनके माता पिता आयकर दाता होंगे। केन्द्र और राज्य सरकार के सेवानितृत कर्मियों की बच्चियों को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2022 अधिक जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केन्द्र जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहें jharkhand latest news