लातेहारः भीषण गर्मी में शहरी क्षेत्र के लोगों को समुचित पेलापूर्ति उपलब्ध हो इसे लेकर नगर प्रशासक राजीव रंजन ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया हैं।
इसी क्रम में उनके द्वारा गिंजनिया टाड़ स्थित पंप हाउस एवं औरंगा नदी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कनीय अभियंता संदीप बेदिया को दिशा निर्देश देते देख गए। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। साथ ही निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहरी क्षेत्र के लोगों और प्रबुद्धजनों से अपील करते हुए कहा कि जल ही जीवन है। इसे बर्बाद न करें।
अनावश्यक रूप से नल को खुला न छोड़ें, उसे बंद कर दें। श्री रंजन ने आगे कहा कि आप भी अपने घरों में जल की एक-एक बूंद को सहेजें। जल संरक्षण के लिए लोगों को भी प्रेरित करें।
क्योंकि आज हम जल को बचाएंगे तो हमारा कल सुरक्षित रहेगा। आगे उन्होंने कहा कि सभी घरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का अधिष्ठापन करें ताकि जल संकट से निपटा जा सके। निरीक्षक के दौरान नगर प्रशासक के साथ नगर प्रबंधक राज कुमार वर्मा एवं कनीय अभियंता संदीप बेदिया उपस्थित थे।