गोड्डा: विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार की शाम स्थानीय महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेविकाओं एवं पदाधिकारियों के बीच वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार के दौरान जहां पर्यावरण से संबंधित स्वरचित रचनाओं का पाठ कर छात्राओं ने अपनी मेधा का परिचय दिया। छात्राओं के बीच सम्पन्न चित्रांकन प्रतियोगिता के परिणाम की भी घोषणा की गई। प्रथम स्थान पर मिनीषा, द्वितीय स्थान पर कोमल और तृतीय स्थान पर जीजिविषा रहीं। इसके अलावा अंकिता, रश्मि और स्वाति के प्रयास की भी सराहना करते हुए इन्हें सान्त्वना पुरस्कार के लिए चुन लिया गया।
वेबिनार में नोडल पदाधिकारी सुमन लता, कार्यक्रम पदाधिकारी डा सावरा तबस्सुम, रेखा सिंह एवं नूतन झा के अलावा छात्राओं में लिपी, अंकिता, जीजिविषा, सोमा, मनीषा आदि शामिल हुईं।
वेबिनार का संचालन कोमल एवं धन्यवाद ज्ञापन नूतन झा द्वारा किया गया।