प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में आज 30 जरूरतमंद परिवारों को राशन एवं N95 मास्क वितरित।
रांची। कोरोना संक्रमण काल के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन व राशन की हो रही दिक्कतों को देखते हुए एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के आह्वान पर झारखंड प्रदेश एनएसयूआई उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह लगातार 34 दिनों से सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। इस क्रम में आज बुधवार को भी हटिया बस्ती, रेलवे कॉलिनी, लतमा, हेसाग में उन्होंने 30 पीड़ितों, जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन एवं N95 मास्क का वितरण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि कोविड-19 के विरुद्ध जंग में हम प्रत्येक देशवासी के साथ हैं। एनएसयूआई के समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम अपनी जान जोखिम में डाल कर रांची में लगातार जरूरतमंद परिवारों को उनके घर तक जा कर राशन,फल मास्क, दवाईयां एवं जरूरी सामान उपलब्ध करा रहे हैं। मौके पर आरुषि वंदनां, आकाश रजवार, प्रणव सिंह, राहुल महतो एवं अभिजीत बाउरी उपस्थित थे।