सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला। जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बूरुडीह आंगनवाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सेविका एवं स्वास्थ्य सहियायों की उपस्थिति में चाइल्ड लाइन के तत्वधान राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें महिलाओं एवं बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी मानव शरीर के लिए आवश्यक सही पोषण के महत्व की जानकारी दी गयी। फल फूल एवं साग सब्जियों से रंगोली बनाकर जानकारी देते बताया गया कि आवश्यक पोषक तत्वों और कैलोरी के संयोजन के साथ संतुलित आहार मानव शरीर के सुचारू कामकाज और विकास के लिए महत्वपूर्ण है। पोषण मनुष्य के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, हमारे दैनिक आहार में लवन, विटामिन एवं प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों का होना जरूरी है। सही खानपान अपनाकर ही बच्चों में होने वाले कुपोषण जनित बीमारी से भी लड़ सकते हैं। दैनिक पोषण की जरूरतों को पूरा करने के लिए किचन गार्डन बनाने का सुझाव दिया गया। जिसमें अपनी जरूरतों की सब्जियों का उत्पादन स्वयं कर सकते हैं। उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को चाइल्डलाइन 1098 के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।इसमें मुख्य रूप से चाइल्डलाइन के सदस्य रोमानी हंसदा और लक्ष्मी मुर्मू उपस्थित थे।