मनोज कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
डोमचांच : नगर पंचायत स्थित शहीद चौक स्थित स्व महादेव सिंह के मकान में ओकाया इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का शो रूम का उद्घाटन को शुक्रवार को किया गया।
शो- रूम का उद्घाटन पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान पूर्व जिप अध्यक्ष ने कहा कि डोमचांच प्रखंड में ओकाया कंपनी इलेक्ट्रिक बाइक का पहला शोरूम है।
इलेक्ट्रिक बाइक से प्रदूषण मुक्त वातावरण रहेगा। इलेक्ट्रिक बाइक उसमें लगी बैटरी के पावर से चलती है जो कि बिजली से चार्ज होती है। इसमें किसी प्रकार के इंधन की जरूरत नहीं होती है। इस कारण यह इको फ्रेंडली भी होते हैं। इससे पर्यावरण में गाड़ियों से निकलने वाली ग्रीन हाउस गैसों को कम करने में काफी ज्यादा मदद मिलेगी।
वहीं प्रोपराइटर पारस कुमार सिंह ने कहा कि ओकाया कंपनी 35 वर्षों से बैटरी एवं माइको इनवर्टर का निर्माण कर रही है। ओकाया कंपनी के इलेक्ट्रिक बाइक कई मॉडल में है, जिसमें एक बार चार्ज करने पर 70 किलोमीटर प्रति घंटा एवं 160 किलोमीटर तक की दूरी तक चलती है।
मौके पर पूर्व मुखिया राजकिशोर सिंह, सुभद्रा देवी, गीता सिंह, भीम शाव, स्वरूपा सिंह, नीलू सिंह, प्रदीप सिंह, नितेश सिंह, मोहम्मद जाहिद, रामनाथ सिंह, महेश सिंह, सुरेश सिंह, अंगलाल राम, कोकिल यादव, राजू साव, पवन सिंह, पंकज सिंह, विनीत सिंह, सुरेश कुमार, सुदेश मोदि, अरविंद साव, मुस्लिम अंसारी, अवध मेहता, शैलेंद्र सिंह, रिंकू सिंह, बालेश्वर राम, गिल्लू सिंह, अनिल सिंह, प्रेमचंद सिंह, राजेंद्र सिंह, मनीष सिंह आदि उपस्थित थे।