संवाददाता बरही
बरही (हजारीबाग) : इटखोरी थान क्षेत्र अंतर्गत महेशा गांव का एक 60 वर्षीय वृद्ध मंगरा ठाकुर पिछले दस दिनों से बरही से लापता है। लापता वृद्ध का पुत्र मनोज ठाकुर ने बताया कि वह बरहीडीह में किराए की एक मकान में रहता है। उनके पिता भी उनके साथ रहते हैं। उनके पिता का मानसिक स्थिति थोड़ा खराब है। पिता के लापता होने पर काफी खोजबीन कर रहे हैं। अब तक उनका कहीं नहीं पता चला। इस संबंध में उन्होंने बरही थाना में आवेदन देकर खोजबीन का गुहार लगाया है।