बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: गोमिया प्रखंड अंतर्गत महुआटांड थाना क्षेत्र के बडकीपुनू में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई! घटना बुधवार देर शाम की है! मृतक का नाम बडकीपुनू निवासी 40 वर्षिय रामचंद्र प्रजापति उर्फ डब्लू बताया जाता है! घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उसके खेत में धनरोपनी का काम चल रहा था, वही वह खेत का मेंड ठीक कर रहा था कि अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ, जिसके चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई! घटना से रामचंद्र प्रजापति के घर में मातम छा गया! मृतक की पत्नी आरती देवी सहित उनके दोनों छोटे छोटे बच्चों का रो – रोकर बुरा हाल हो रहा था! घटना की जानकारी मिलने पर निवर्तमान मुखिया सह ग्राम प्रधान संजय कुमार, पंसस अशोक ठाकुर, महुआटांड थाना प्रभारी निरज कुमार, समाजसेवी कुलदीप प्रजापति सहित अन्य लोग पहुंचे और घटना की जानकारी ली तथा इसकी सुचना गोमिया सीओ को दी! सीओ टोपनो ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुसार मृतक के आश्रित को चार लाख मुआवजा दिया जाएगा! मृतक के घर में ग्रामीणों की भारी भीड़ थी! घटना पर पंचायत प्रतिनिधि सहित गाँव के नारायण प्रजापति, तिलेश्वर प्रजापति, अरुण प्रजापति, हिरालाल प्रजापति, राजनंदन साव, अजय साव सहित कई लोगों ने दुख जताया है!