- महुलबोराई-कृष्णापुर गांव जाने वाली सड़क में पुलिया के नीचे ग्रामीणों को मिला एक नवजात लड़का डॉक्टर मुंडू ने की स्वास्थ्य जांच
चक्रधरपुर महिला थाना की टीम भी पहुंची अस्पताल - गिरिराज सेना के प्रमुख उमाशंकर ने किया तपन को सम्मानित
- रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के केरा पंचायत के महुलबोराई – कृष्णापुर गांव जाने वाली सड़क में कैनाल पुलिया के नीचे गुरुवार अहले सुबह किसी ने एक नवजात (लड़का) को फेंक दिया।
सुबह करीब 6:00 मछली पकड़ने जा रहा तपन कैवर्त नामक युवक को पुलिया के नीचे से बच्चों की रोने की आवाज आई।। इसके बाद तपन ने पुलिया के नीचे जाकर देखा तो उसका होश उड़ गया। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। उसने आसपास के लोगों को बुलाकर इकट्ठा किया।
जिसके बाद पुलिया के नीचे फेके गए नवजात को लेकर गांव आया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सामाजिक कार्यकर्ता अभिजीत भट्टाचार्य को दी। सूचना पाकर अभिजीत भट्टाचार्य गांव पहुंचे और नवजात बच्चे की इलाज के लिए तपन और तपन के माता टोटो चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया।
जहां चिकित्सक डॉक्टर जेजे मुंडू ने बच्चे का जांच करने के बाद बताया कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। पुलिया के नीचे झाड़ियां में फेंकने के कारण बच्चे के पैर में चींटी काटी है। जिसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। इधर सूचना पाकर आजसू जिलाध्यक्ष रामलाल मुंडा गिरी राज सेना प्रमुख उमाशंकर गिरी समाज सेवी सदानंद होता कमल प्रधान के अलावा कई लोग नवजात बच्चे को देखने के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचे।