बुजुर्ग एवं लाभार्थी सम्मान समारोह का आयोजन
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से प्रारम्भ 20 दिवसीय सेवा और समर्पण अभियान के तत्वाधान में बुधवार को आरएनवाईएम कॉलेज परिसर में बरही अनुमंडल ओबीसी मोर्चा द्वारा बुजुर्ग एवं लाभार्थी का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा के अमरदीप यादव, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, ओबीसी प्रमंडलीय प्रभारी किसुन यादव, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साहू, ओबीसी जिला अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र चंद्रवंशी, जिला मंत्री सुरेश प्रजापति, भाजपा नेता रंजीत चंद्रवंशी, राजदेव यादव, नारायण यादव, गजाधर यादव, सीताराम साहू, मुकुंद साहू, देवल यादव, रामस्वरूप पासवान, कुमकुम देवी, रितेश गुप्ता आदि भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। वही कार्यक्रम में आए अतिथियों को पंसस कांति देवी के द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। वही ओबीसी मोर्चा के द्वारा कार्यक्रम में आए अतिथियों को 51 किलो की फूल से बना माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, ओबीसी पश्चमी मंडल अध्यक्ष मनोज साहू व पूर्वी मंडल अध्यक्ष मुन्ना यादव ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर सम्मान समारोह में भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से मुख्य अतिथीयों के हाथों बरही, चौपारण, पदमा, बरकट्ठा व चलकुसा मंडल के बुजुर्ग एवं लाभार्थीयों को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड ओबीसी के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान के तहत कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों को बताते हुए कहा कि आज 370 धारा हो या किसानों के खाते में सीधे पैसे डालने की बात हो, या राम मंदिर बनवाने की बात हो यह सभी कार्य भाजपा की सरकार बनने पर संभव हो पाया है। वहीं पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि ओबीसी को वास्तविक हक और अधिकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है, जिसका उदाहरण कैबिनेट विस्तार से ही पता चलता है। ओबीसी का उत्थान भाजपा की सरकार ही कर सकती है। कार्यक्रम में मुखिया हरेंद्र गोप, टेकलाल यादव, प्रतिनिधि विजय यादव, पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, गुरुदेव गुप्ता, मुनेश्वर गुप्ता, देवधारी प्रजापति, उमेश कुमार, उमेश यादव, इंद्रदेव ठाकुर, पिंटू यादव, सचिन यादव, विशाल कुमार, शिवा निषाद, नितेश कुमार, रोहित कुमार, नीरज शर्मा, सतीश प्रसाद, हरि यादव महेश साहू आदि मौजूद थे।