सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला: सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में रविवार को जमशेदपुर विभाग के द्विसत्रीय विभाग टोली बैठक का आयोजन किया गया।
सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के अध्यक्ष रामनाथ आचार्य की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुआ। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। बाबूलाल सिंह(संयोजक,शिशु मंदिर मुसाबनी), रंजन राय ( प्रधानाचार्य शिशु मंदिर बागबेड़ा), तुलसी प्रसाद ठाकुर(जमशेदपुर विभाग प्रमुख), डॉ. कविता परमार (सचिव बागबेड़ा),दिलीप कुमार गुप्ता(प्रांतीय समिति सदस्य) व मोहन कच्छप (प्रांत सेवा प्रमुख) की उपस्थिति रही।
दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य ने अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।उप प्रधानाचार्य तुषार कांत पति ने अन्य सभी अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किए। विभाग प्रमुख तुलसी प्रसाद ठाकुर द्वारा प्रस्तावना प्रस्तुत किया गया।
सभी संकुल प्रमुख ने अपने – अपने विद्यालय के वृत्त कथन प्रस्तुत किए। जमशेदपुर विभाग प्रमुख तुलसी प्रसाद ठाकुर ने विभागीय कार्य योजना निर्माण एवं प्रमुख तय किया।द्वितीय सत्र की शुरुआत में सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के अध्यक्ष राम नाथ आचार्य ने ‘ विद्यालय उत्कृष्ठ कैसे बने?’ इस विषय पर महत्वपूर्ण टीका टिप्पणी साझा किए तथा सभी से योगदान की अपील की।
कविता परमार ने लोकमत परिष्कार में विद्या भारती का योगदान पर प्रकाश डाला वहीं प्रांतीय सदस्य सह पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर चाईबासा के कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने विभागीय शैक्षिक ,भौतिक व्यवस्थाएं एवं प्रतियोगिताएं पर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किए तत्पश्चात विभाग सह प्रमुख ब्रेन टुड्डू ने सबों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किए।शांति मंत्र के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया।