बोआरीजोर : बदलाव फाउंडेशन द्वारा प्रखंड के देवीपुर पंचायत के 10 गांव से चयनित 250 परिवारों के बीच राहत सामग्री किट वितरण कार्य गुरुवार से शुरू हुआ। कोरोना महामारी से प्रभावित खासकर बुजुर्ग ,विधवा, अपंग, परित्यक्ता, अनाथ और असहाय परिवारों के बीच यह कार्य प्रारंभ हुआ।
राहत सामग्री में चावल 25 किलो, दाल एक किलो, सोयाबीन एक पैकेट, सरसों तेल एक लीटर, साबुन दो पीस, बिस्कुट एक पैकेट, आलू 5 किलो और मास्क चार पीस करके प्रत्येक जरूरतमंद परिवारों के बीच में वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम के प्रथम दिन 126 परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण कार्य पूरा किया किया गया।
9 जुलाई को 124 परिवारों के बीच वितरण किया जाएगा। इस अभियान में राजेश यादव, कृष्ण कुमार , महाराज हेंब्रम, सलोनी हांसदा, हराधन ठाकुर, महानंद हेंब्रम, मनवेल , शीतल आदि शामिल थे।