लातेहार: जिले के चंदवा थाना थाना क्षेत्र अन्तर्गत बनहरदी पंचांयत के बेलवा टांड में आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पथ सभा का आयोजन किया गया।
इस पथ सभा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राज कुमार पाठक उपस्थित रहे। सभा में पीएम मोदी के द्वारा दस सालों में किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से बताया गया। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि आज महिलाओं के सशक्तिकरण की बात हो या हमारे सेना के मनोबल की बात हो सभी हाई है।
इसके पीछे पीएम मोदी के द्वारा किया गया देश के लिए कड़ी मेहनत है। पथ सभा में संकल्प लिया गया इस बार फिर से चतरा में कमल खिलाना है और कालीचरण सिंह को रिकॉर्ड मतों से विजय बनाकर दिल्ली भेजना है। सभा का संचालन देवमणि वैद ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव रंजन पाण्डेय, बनहरदी के मुखिया सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।