लातेहार: राज्य सरकार द्वारा लगातार लगभग दो वर्ष से सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन से क्षुब्ध पारा शिक्षकों ने शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर राज्य सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि 15 नवंबर 21 को वेतनमान दे अन्यथा पुरजोर आंदोलन उसी दिन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष अतुल कुमार महासचिव अनूप कुमार ने कहा कि बहुत हम लोगों से सरकार की बात मानकर इंतजार कर लिया मगर सरकार हर कार्य कर रही है सिर्फ पारा शिक्षकों के मामले में टालमटोल अपनाये हुए है।आज जिले के सभी प्रखंडो में बैठक कर रांची कूच की तैयारी कर ली गयी है।अब हम सभी 65 हजार मूल निवासी बर्दास्त नही कर सकते है।3 माह में वेतनमान देने की घोषणा करने वाले आज चुप्पी साध लिए है। जिसके कारण पारा शिक्षकों में घोर आक्रोश पनप रहा है।वेतनमान जल्द लागू करने की मांग करने वालो में प्रदेशाध्यक्ष ऋषिकेश पाठक संगठनमंत्री प्रमोद पांडेय उपाध्यक्ष बेलाल अहमद संरक्षक अभिनव मिश्र उपाध्यक्ष अरविंद कुमार प्रवक्ता रुद्र प्रताप सिंह प्रवीण सिंह लाल आशीष नाथ शाहदेव संजय सिंह मनोज सहाय सन्तोष राम मनोज मिंज सीताराम सिंह मुख्तार आलम शेखर यादव पवन यादव महाभारत भगत प्रमोद यादव समोधी यादव सत्यनारायण ठाकुर जयप्रकाश अशोक गुप्ता पंकज कश्यप विजय यादव गुलाम अनवर बबलू सिंह सुभाष गुप्ता महेंद्र ओरांव उमेश गुप्ता गोविंदा कुमार जगदीश ओरांव उमेश साहू भुनेश्वर पांडे उपेंद्र पांडेय मिथलेश कुमार कमलेश यादव सुनील सिंह विनोद मिश्र राजेश यादव अख्तर आलम सतेंद्र यादव दिलीप प्रसाद दिनेश ठाकुर राजदेव राम समेत जिले के सभी 1550 एवं सूबे के लगभग 65 हजार पारा शिक्षको ने किया है।