पांकी से लौकेश सिंह की रिपोर्ट
पांकी: पलामू जिले के पांकी प्रखंड के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के पगार खुर्द पंचायत उडीह पगार के शैलेंद्र कुमार सिंह (पुनी) उम्र 27 वर्ष लगभग, पिता यमुना सिंह को 700 ग्राम गांजा के साथ गुप्त सूचना के आधार पर ASI जितेंद्र कुमार ने घर से रंगे हाथों की गिरफ्तार। जानकारी देते हुए ASI जितेंद्र कुमार ने बताया की मुझे सोमवार को 8:00 बजे सुबह में गुप्त सूचना मिली में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी पांकी को सूचित किया । उसके बाद अपने शस्त्र बल के साथ उनके घर 8:30 बजे गए और देखा कि लड़का अपने घर के बाहर वाले कमरे में सोया हुआ था। उसे पकड़ कर पूछताछ की गई तो काफी देर बाद अपना नाम शैलेंद्र कुमार सिंह पिता यमुना सिंह उडीह पगार के रहने वाला बताया। पूछे जाने पर बताया कि कभी कबार गांजा के कारोबार करते हैं। जब उनके कमरे का तलाशी ली गई तो प्लास्टिक में रखे गांजा मिला जिसका वजन 700 ग्राम है। अवैध गांजा का कागजात की मांग की गई तो कोई कागजात नहीं था। इनके पिता पूछे तो बताएं कि उसका लगाव जंगल के आदमी से है गांजा और लकड़ी का कारोबार करते हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी स्वतंत्र दो ग्वाह के रूप में( 1) यमुना सिंह (उम्र 55 वर्ष ) पिता स्व: देवानंद सिंह(2) दिनेश कुमार सिंह ( उम्र 36 वर्ष) पिता राजमणि सिंह दोनों उडीह पगार के रहने वाले हैं। गांजा और तराजू बटखारा को जप्त किया गया जिस पर दोनों स्वतंत्र ग्वाह का हस्ताक्षर लिया गया।धारा 20 B. N. D. P. S एक्ट आरोप मे शैलेंद्र कुमार सिंह(पुनी) को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्याय के हिरासत में भेज दिया गया है ।