पाकुड़ : बैंक कालोनी स्थित स्टेडियम में झारखंड स्थापना दिवस एवं बिरसा मुंडा जयंती पर पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ एवं एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों एवं खिलाडि़यों द्वारा राज्य के वीर शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण के उपरांत जिला ओलंपिक संघ के महासचिव रणवीर सिंह ने खिलाडि़यों को बिरसा मुंडा के जीवनी पर विचार रखा।मौके पर पाकुड़ जिला वुशु के प्रशिक्षक नारायण चंद्र राय, पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के सदस्य अशोक कुमार सिन्हा,पिंटू कुमार मंडल, सफा बास्की,एहिया शेख,सपन सरदार, तारा मुर्मू ,फूल कुमारी, चांदमुनि मुर्मू आदि मौके पर मौजूद थे।