लातेहारः सरकार की योजनाएं ही नहीं बल्कि आमजनों से जुड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आज एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया हैं।
स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, पौधारोपण अभियान, मन की बात समेत कई कार्यक्रमों की माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी जनता से सीधे जुड़े हैं। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। इसकी वजह से आज देश ही नहीं विदेशों में भी पीएम मोदी की बातों को लोग गौर से सुनते है।
जब युक्रेन और रूस का युद्ध शुरू हो तो हमारे देश के हजारों युवा युक्रेन में फंस गए थे। यह मोदी का ही नेतृत्व था जो दोनों देशों को कुछ समय के लिए युद्ध रोकने को कहा और युद्ध रूका भी और हमारे युवा सुरक्षित अपने देश वापस लौट आए। यह शक्ति ना ही अमेरिका के राष्ट्रपति बाईडेन में था और ना ही चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग में। उक्त बातें आज भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ( बिहार-झारखंड) नागेंद्रनाथ त्रिपाठी लातेहार जिला मुख्यालय के मोंगर गांव में आयोजित पथ सभा कार्यक्रम में बोल रहे थे।
आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश समग्र विकास की राह पर है। तीसरी बार भी देश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस बार पीएम मोदी ने नारा दिया है भाजपा 400 पार, जिसे आप सभी के बहुमूल्य वोट से आसानी से हासिल किया जायेगा।
इनकी रही सहभागिता
लातेहार जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा, जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिकृष्णा सिंह, लातेहार विधानसभा संयोजक प्रकाश राम, प्रेमचंद्र पाण्डेय, राकेश दुबे, कल्याणी पाण्डेय, पुणम देवी, रामदेव सिंह, सीतामणी तिर्की, संतोष यादव, मुकेश पाण्डेय, बंशी यादव, चेतराम दास, इन्द्रजीत, लालू प्रसाद, पिन्टू रजक, उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, राजीव रंजन पाण्डेय अमित कुमार सहित सैकड़ों की संख्या भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे।