रामगोपाल जेना
चाईबासा : जिला मुख्यालय चाईबासा में पुलिस ने पीएलएफआई के एरिया कमांडर समेत दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एरिया कमांडर सोमा हेंब्रम और बिरसा खंडाइत शामिल हैं।
दोनों की गिरफ्तारी गोईलकेरा थाना क्षेत्र के चितिर पहाड़ी के पास से हुई। इनके पास से पुलिस ने दो एके 47, नौ मैगजीन, 188 राउंड गोली, 50 हजार रुपये और मोबाइल फोन बरामद किया है। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। एसपी आशुतोष शेखर ने शनिवार को कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र के जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में एरिया कमांडर सोमा हेम्ब्रम उर्फ नाजोम दस्ता के कुछ सदस्यों के साथ भ्रमणशील है। वे गोईलकेरा, आनन्दपुर थाना क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों को बंद कराने की धमकी देते हुए संवेदकों से लेवी की मांग कर रहे हैं।
एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। सोना हेंब्रम के खिलाफ चाईबासा और खूंटी जिले के अलग-अलग थानों में 11 मामले दर्ज हैं जबकि बिरसा खंडाइत के तीन मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम:
01. सोमा हेम्ब्रम उर्फ नाजोम, उम्र करीब 24 वर्ष, पे0 – कजरू हेम्ब्रम, सा० – मतलोयोंग,
थाना-बंदगॉव, जिला- प० सिंहभूम चाईबासा । (प्रतिबंधित पी०एल०एफ०आई० का एरिया
कमांडर)
02. बिरसा खण्डाईत, पिता – गोंदे खण्डाईत, सा० – डिंडापाई, थाना- गोईलकेरा, जिला-
प० सिंहभूम चाईबासा।