मनिका: थाना क्षेत्र के राकीकला पंचायत के नकटा के जंगल से अज्ञात व्यक्ति का फासी के फंदे से झुलता हुआ शव होने की सूचना मनिका पुलिस को मिला। शव होने की सूचना पाकर मनिका थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने घटना स्थल पर पुलिस को भेज कर शव को कब्जे मे ले कर पोस्टमास्टम के लिए लातेहार भेज दिया।
हालांकि खबर लिखे जाने तक शव का सिनाक्त नहीं हो पाया है। शव देखने से प्रतीत होता है कि शव कई दिनो का है। मृतक काला कलर का पेंट और आसमानी ब्लू कलर का शर्ट पहने हुए हैं। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं।