बिन्दापाथर से प्रियजीत पाण्डेय की रिपोर्ट
बिन्दापाथर: शनिवार को बिन्दापाथर पुलिस ने क्षेत्र के सामुदायिक पुस्तकालय गेड़िया, खैरा, पालाजोरी व चापुरिया में छात्र-छात्राओं को ज्ञान का पाठ पढ़ाया। मौके पर बिन्दापाथर थाना प्रभारी भाष्कर झा एवं एएसआई कामता प्रसाद सिंह ने सामुदायिक पुस्तकालय गेड़िया एवं खैरा में छात्र-छात्राओं को सिलेबस एवं कैरियर से संबंधित जानकारी दिया। ताकि बच्चे पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़े। खैरा पुस्तकालय में पंखा नहीं होने के कारण गर्मी के इस समय में छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में असुविधा को देखते हुए थाना प्रभारी ने निजी स्तर से पुस्तकालय को एक पंखा प्रदान किया। उन्होने उपस्थित छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। चापुरिया में एएसआई पंकज कुमार एवं पालाजोरी में जेएसआई मोहन राम ने छात्र-छात्रा को पठन-पाठन कराया। इस मौके पर धनेश्वर सिंह, बलराम गोस्वामी, गौर यादव, सौरव राय, नरसिंह चौधरी,सनातन आदि उपस्थित थे।