पांकी से लौकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
पांकी: पांकी प्रखंड के बुढ़ाबार गांव के अरूण सोनी का कच्चा मकान आज सुबह भरभराकर गिर गया। गणिमत रही की इस घटना में कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। पर घर में रखे सारा समान मिट्टी में दब गया, जिससे सोनी को हजारों रूपये की आर्थिक क्षति हो गया है। श्री सोनी ने इस संबंध में मुख्यिा को दुरभाष पर जानकारी दी पर मुखिया ने इस संबंध में कोई भी मदद करने से इनकार कर दिया। अब अरूण प्रशासन और पांकी विधायक से मदद की गुहार लगाई है।