पाकुड़: शहर के रेलवे मैदान में जिलाध्यक्ष हिसाबी राय की अध्यक्षता में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की एक विशेष बैठक हुई।बैठक में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान की जानकारी देते हुए संगठन के विस्तार को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों को मौके पर उपस्थित फाउंडेशन के संरक्षक-सह- भाजपा नेता अनुग्राहित प्रसाद साह, संभाग प्रभारी विश्वनाथ प्रसाद भगत,जिला परिषद के उपाध्यक्ष पिंकू शुक्ला,महिला विंग के जिलाध्यक्ष सबरी पाल,युवा विंग के जिलाध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी ने बारी बारी से फाउंडेशन के कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्र हित में देश में जनसंख्या नियंत्रण हेतु एक कङा कानून बने, इसके लिए पूरे देश में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।पाकुङ जिले में भी इसके लिए प्रयास चल रहा है। विभिन्न स्तरों पर जागरूक एवं उत्साही लोगों को जिम्मेदारी दी जा रही है। बैठक में नगर एवं छ: प्रखंडों के लिए अध्यक्षों का चयन किया गया है, जिसका विधिवत घोषणा जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष हिसाबी राय ने किया।
पाकुर नगर के लिए सुशील साहा,पाकुड़ प्रखंड मोहन कुमार मंडल,हिरणपुर लखी प्रसाद साह, लिट्टीपाड़ा प्रशांत मंडल,अमङापाड़ा संतोष कुमार सिंह,महेशपुर अमित कुमार अग्रवाल एवं पाकुङिया हृदयानंद भगत के नामों की घोषणा की गई।उत्साहपूर्ण वातावरण में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सभी नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों का स्वागत किया गया।मंचासीन सभी अधिकारियों ने सभी प्रखंड अध्यक्षों को अंग वस्त्र प्रदान कर एवं माला पहनाया और अभियान में कूद पड़ने का आह्वान किया।बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित लोगों ने नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों के प्रति शुभकामना व्यक्त किया।जिलाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि हम बहुत जल्द जिला कार्यसमिति की घोषणा करने वाले हैं। सभी प्रखंड अध्यक्ष भी अपनी कार्यसमिति एक सप्ताह के अंदर बना बना लें जिससे विधिवत प्रखंड समिति की घोषणा की जा सके। बैठक में वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद,राणा ओझा, पूर्व प्रधानाध्यापिका कल्पना मुखर्जी, साधना ओझा,पूर्व वार्ड पार्षद बेला मजूमदार,गोपी दुबे,राम रंजन सिंह,भागीरथ तिवारी,राजेश डोकानियां,धर्मेंद्र शाह,राजेश यादव, नंदलाल ओझा,पुरुषोत्तम राय,अधिवक्ता संजीत मुखर्जी रणजीत चौबे,मनीष पाण्डेय,सुलेमान मुर्मू,नरेंद्र शाह,अमर ठाकुर,बहादुर मंडल,राजेश साहा,जीतू सिंह,मिठू दुबे,सुभाष किस्कू उपस्थित थे।