अमूल्य चंद्र पांडेय की रिपोर्ट
हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के क्रांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश भाई पटेल के अपने पैतृक गांव एवं बिष्णुगढ प्रखंड के विभिन्न गांवो के दौरे को लेकर भेलवारा,खरकी,बलकमक्का, जोबर विधायक मोड़, सारूकुदर, फराचांच, सिमरबेडा, चिहुटिया, नागी, सपमरावा, चानो,तिलैया,नरकी आदि गांवो में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के तमाम कार्यकर्ताओ के बीच बैठक की गयी।
यह दौरा क्रांग्रेस से उम्मीदवार से टिकट मिलने के बाद बिष्णुगढ प्रखंड का पहला दौरा 31 मार्च को होगा। जिसे लेकर कार्यकताओ में उत्साह का माहौल हैं। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। जयप्रकाश भाई पटेल का बिष्णुगढ प्रखंड में स्वागत किया आयेगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इंडिया गठबंधन हजारीबाग लोकसभा में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगा। इस क्रम में पूरे लोकसभा क्षेत्र में शीघ्र ही इंडिया गठबंधन के बैनर तले सभाओं का आयोजन किया जायेगा।
इंडिया गठबंधन कार्यकर्ताओं ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जयप्रकाश भाई पटेल को जिताने का मन बना चुकी है।