रामगढ़। होटल सैनी के सभागार में सोमवार को इंडिया गठबंधन के द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल की उपस्थिति में प्रवेश वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रत्याशी हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि टेकलाल बाबू के सपनों को साकार करने झारखंड के विकास के लिए गरीब गुरुबो की समस्याओं जनता कि आवाज को संसद तक पहुंचाने का काम लोकसभा में करूंगा । यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। प्रवेश वार्ता को झारखंड सरकार के कोआर्डिनेशन कमेटी के सदस्य सह राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त झामुमो नेता फागु बेसरा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद भाकपा माले नेता हीरा गोप देवकीनंदन बेदिया राजद के रमेश यादव कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान पुल प्रत्याशी बजरंग महतो आदि इंडिया गठबंधन के नेताओं ने एक स्वर में मोदी सरकार की जमकर आलोचना की केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
संविधान और लोकतंत्र खतरे में है बतलाया ।ऐसी सरकार को लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेंकेगी जनता। मौके पर झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान हिंदू न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक कांग्रेस प्रदेश सचिव शांतानु मिश्रा कांग्रेस प्रवक्ता रियाज अंसारी सहित गठबंधन दल के नेता व कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।