लातेहार : जिला मुख्यालय में बुधवार को देर रात तक रामनवमी का आकर्षक जुलूस निकाला गया।जुलूस में सती वियोग, शिव तांडव समेत कई आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गयीं।
तत्पश्चात श्रीरामनवमी पूजा महासमिति के द्वारा स्थानीय बाजारटांड मैदान में शस्त्र चालन प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। इस अवसर पर महासमिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने कहा कि हमें बुराई को त्यागने और सत्य को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने आयोजन में सहयोग करने के लिए लोगों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में कई लोगों ने अपने शस्त्र चालन कौशल से लोगों को प्रभावित किया।वहीँ झांकी में जुबली चौक अखाड़ा को प्रथम पुरस्कार दिया गया इस झांकी में कलाकारों ने भगवान शंकर के द्वारा भस्मासुर को दिए गए वरदान और भस्मासुर के अंत की जीवंत झांकी प्रस्तुत की।
चटनाही अखाड़ा ने नौका पर भगवान श्रीराम और केवट की झांकी प्रस्तुत कर दूसरा पुरस्कार जीता। राजहर अखाड़ा के द्वारा श्रीराम दरबार की झांकी को तीसरा पुरस्कार दिया गया। शस्त्र, लाठी डंडा और तलवारबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा के सदस्यों को महासमिति के द्वारा तलवार देकर पुरस्कृत किया गया।
ताशा में पहले स्थान पर चटनाही, द्वितीय स्थान पर शहीद चौक और तृतीय स्थान पर बाजारटांड अखाड़ा रहा। निर्णायक मंडली में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, राजधानी यादव और अधिवक्ता नवीन कुमार गुप्ता शामिल थे। मंच संचालन महासमिति के महामंत्री अंकित पांडेय ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महासमिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार महामंत्री अंकित पांडे ए उपाध्यक्ष सौरभ साहू दीपक कुमार राहुल कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष गौरव दास उपाध्यक्ष अमित पांडे राजकुमार दास अश्विनी सिंह रविंद्र प्रजापति उज्जवल साहू कौशल पांडे अर्जुन पाठक उज्जवल पांडेय अमर विश्वकर्मा विशाल कुमार राजन प्रसाद संतोष यादव उपेंद्र पासवान सौरव कुमार सौरभ पाठक चंदन कुमार मोनू सिंह विवेक सिंह अविनाश कुमार विपिन कुमार शैलेश ठाकुर रिशु गुप्ता राजू विश्वकर्मा अशोक यादव आयुष कुमार रोहित कुमार गुप्ता राहुल प्रजापति प्रियांशु गुप्ता बबलू प्रजापति रंजीत कुमार सागर कुमार गजेंद्र कुमार नीरज राजक सौरभ सिंह पंकज दास विकास कुमार शुभम कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में राम भक्त मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम के द्वारा रावण दहन किया गया। इस अवसर पर श्री राम ने युवाओं से अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने की अपील की। कहा कि युवा ही समाज में परिवर्तन ला सकते हैं।