रामगढ़। रविवार को राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा मांडू प्रखंड के हेसागड़ा के एक नंबर टोला में एक बैठक रखी गई। जिसकी अध्यक्षता प्रतिमा देवी ने किया तथा संचालन कुंती देवी ने की। इस बैठक में मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला अध्यक्ष मोहम्मद गुलजार विशिष्ट अतिथि झारखंड सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपक कुमार झा, रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष राजकुमार केसरी, रामगढ़ जिला महासचिव आलोक कुमार चौबे थे ।बैठक में दर्जनों महिलाओं एवं पुरुषों ने राष्ट्रीय जनता दल का दामन थामा और अपनी मूलभूत समस्याओं को राजद रामगढ़ जिला अध्यक्ष के सामने रखा ।जिसमें विधवा पेंशन, विकलांग का पेंशन, राशन कार्ड नहीं बनने की समस्या, इंदिरा आवास नहीं मिलने की समस्या, पानी की समस्या, शौचालय नहीं होने की समस्या आदि विभिन्न समस्याओं को रखा गया। जिस पर जिला अध्यक्ष ने कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाया जाएगा और जो भी समस्याएं हैं उनको दूर किया जाएगा।
बैठक में मांडू प्रखंड महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कुंती देवी को सर्वसम्मति से बनाने की घोषणा की गई ।इस मौके पर जिला महासचिव आलोक कुमार चौबे ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी लोग अपने आपको इतने शोषित और वंचित महसूस कर रहे हैं यह बहुत दुख की बात है। बैठक में कबूतरी देवी, संगीता देवी, गीता देवी, रेनू देवी, पूनम देवी, सुनीता देवी, सुमरी देवी, आशा देवी, मीनाक्षी देवी, इना देवी, रेखा देवी, देवंती देवी, अजय कुमार सिंह, मंटू कुमार, दिलीप कुमार महतो, देवचंद महतो, हीरालाल मुंडा, रामचंद्र रजवार, पिंटू मोदी, इत्यादि बहुत सारे ग्रामीण उपस्थित थे।