रामगढ़। राष्ट्रीय जनता दल की बैठक रविवार को चितरपुर प्रखंड पंचायत बड़की पोना राजद कार्यालय में हुई। अध्यक्षता बबलू खान व संचालन मुजाहिद आलम ने किया। बैठक में मुख्य रूप से राजद रामगढ़ जिला अध्यक्ष मोहम्मद गुलजार, प्रदेश महासचिव बद्री विश्वकर्मा, रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष राजकुमार केसरी, जिला महासचिव आलोक कुमार चौबे जिला उपाध्यक्ष डी एन चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से शेख अयाज को चितरपुर प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में अमान खान मोहम्मद अली रहमान खान मुजाहिद आलम शेख आशिक अंसारी हैदर अली प्रह्लाद मुंडा महिला प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष गुड़िया देवी गुलशन आरा, दिनेश महतो अरविंद करमाली मनीर अंसारी टिकान गोप दिलीप राम अजय सिंह शैलेंद्र सिंह भुनेश्वर कुशवाहा आनंद कुशवाहा दिनेश्वर महतो, आदि लोग उपस्थित थे।