आजसू पार्टी जिला अध्यक्ष,सचिव एवं जिला परिषद प्रधान ब्रह्मदेव महतो द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 24 घण्टे के अंदर मामले को निष्पक्ष जांच करने की किये मांग
रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़: बड़कागांव विधानसभा अंतर्गत भुरकुंडा के शास्त्री नगर में आजसू पार्टी के बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी द्वारा ट्रांसफार्मर उद्घघाटन किए जाने पर शास्त्री नगर के 18 स्थानीय ग्रामीणों पर मुकदमा दायर किए जाने के विरुद्ध जिलाध्यक्ष विजय साहू,जिला सचिव सह नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो,जिला प्रधान ब्रह्मदेव महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को संबोधित करते हुए विजय साहू ने कहा कि बीते 17 सितंबर को भुरकुंडा के शास्त्री नगर के ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रौशनलाल चौधरी को दिया गया। ग्रामीणों के समस्या के सामाधान को लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग से संपर्क कर सभी जरूरी प्रक्रिया को पूर्ण कर ग्रामीणों को 200केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। ग्रामीणों के आग्रह पर रौशनलाल चौधरी ट्रांसफार्मर उद्घघाटन के लिए शास्त्री नगर पहुंचे।उधर विधायक अंबा प्रसाद को जनता के बीच उनकी लोकप्रियता और जनाधार गले उतर नहीं रही। स्थानीय विधायक ने सत्ता और विधायकी का दुरुपयोग करते हुए शास्त्री नगर में उक्त ट्रांसफार्मर द्वारा बिजली आपूर्ति बाधित करने का दबाव बनाया। स्थानीय विधायक सत्ता का संरक्षण पा कर निरंकुश हो चुकी है।उनका तानाशाही रवैया देलतुल्य जनता द्वारा दिए गए जनमत का अपमान है। विडंबना है जनसेवा की दलील देकर विधायक सत्ता पर काबिज हुई और सत्ता मिलते ही जनविरोधी कार्यों और स्वार्थ साधने में जुटी हैं। आजसू पार्टी स्थानीय विधायक के मनमाने और तानाशाह रवैए को चलने नहीं देगी। ट्रांसफार्मर उद्घघाटन मामले में सत्ता का रसूख दिखाकर देवतुल्य 18 स्थानीय लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाना उनकी ओछी राजनीति और दोहरी मानसिकता को प्रदर्शित करता है।
वहीं मनोज़ कुमार महतो ने कहा कि आजसू पार्टी सदैव जनसरोकारी मुद्दों पर हर घड़ी देवतुल्य जनता के साथ खड़ी रहीं। बेबुनियाद मुकदमे,धमकी और तानाशाह रवैए से डरने वाली नहीं है।जनता की सुख- सुविधा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।
ब्रह्मदेव महतो ने कहा कि स्थानीय विधायक के इस तानाशाह रवैए और निरंकुश शासन का जनता समय आने पर माकुल जवाब देगी।
साथ ही बताया कि अगर पुलिस प्रशासन 24 घण्टे के अंदर निष्पक्ष जांच नही करेगी तो आजसू पार्टी उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।