रांची: आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश संयोजक डी एन सिंह के निर्देशानुसार परमंडलीय स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुआ।
बैठक में इंडिया गठबंधन के सभी प्रत्याशीयों लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सुखदेव भगत, राँची से यशस्विनी सहाय और खूंटी लोकसभा से कालीचरण मुंडा के जीत के लिए प्रतिबद्धता जताते हूए बिना स्वार्थ जनता से जुड़ कर गठबंधन पक्ष में प्रचार प्रसार का निर्देश दिया गया।यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष -सह- दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल संगठन निर्माण प्रभारी अजय भगत ने कहा की संगठन के सभी पदाधिकारी जनता से जुड़ कर केंद्र सरकार की दस साल के विफलताओं को आम जनता के बीच उजागर करते हूए गठबंधन के पक्ष में चुनाव प्रचार करे।
प्रदेश मीडिया प्रभारी सईद अख्तर ने कहा की पुरे प्रमण्डल में तीनो लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशीयों की जीत सुनिश्चित करने के लिए हमें करो या मरो के सिद्धांत का अनुसरण कर गठबंधन धर्म निभाते हूए बिना स्वार्थ काम करने की जरुरत है प्रदेश उपाध्यक्ष सह दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमण्डल संगठन निर्माण प्रभारी अजय भगत, प्रदेश मीडिया प्रभारी सईद अख्तर, महिला नेत्री माधुरी सोरेंग,राँची जिला कार्यकारी अध्यक्ष अल्बर्ट एक्का, राँची जिला ग्रामीण अध्यक्ष अशोक उराव, राँची नगर उपाध्यक्ष मनोज कुमार पूनोरिया,वरीय सदस्य राजेश लिंडा, कार्यालय प्रभारी कृष्णा किशोर, प्रशाद, नरेन्द्र कुमार,सूरज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।