आंदोलकारियों का प्रतिनधिमंडल आयोग के अध्यक्ष से मिला
बोकारो : बोकारो जिला के जरिडीह के झारखंड आंदोलनकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल संयोजक राम विलास टुडू के नेतृत्व में झारखंड आंदोलनकारी चीन्हितीकारण आयोग के अध्यक्ष दुर्गा उरांव से मिला। आंदोनकारियों ने कहा कि राज्य बनने के बाद भी हमलोगो का चीन्हितीकारण का कार्य नहीं हुआ है। अज्ञात लोगों का भी चीन्हितीकारण नहीं पाया है।
इस बात पर आयोग के अध्यक्ष दुर्गा उरांव ने कहा कि सही आंदोलनकारी नहीं छूटेगा और गलत जुटने नहीं दिया जाएगा । सरकार के गाइड लाइन पर सभी को चिन्हित किया जाएगा। समय रहते प्रत्येक आवेदन पर सकारात्मक पहल होगा।
मौके पर मनेश रम मरांडी,जगत रम मांझी,अजय कुमार मुर्मू,नंदलाल किस्कू,राजकिशोर मुर्मू,सुखलाल मांझी व तपन मांझी प्रमुख थे।