महेशपुर : थाना क्षेत्र के लौगांव में सोमवार को पुलिस द्वारा मोड़े माझी की बैठक को स्थगित करते हुए। प्रथम पक्ष के शिवजतन मुर्मू एवं कुछ अन्य लोगों को अपने साथ थाना ले जाने से आक्रोशित प्रथम पक्ष की महिलाओं ने पोखरिया- घाटचोरा मुख्य सड़क के लौगांव के पास सड़क के दोनों और बांस के सहारे सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम कर रहे शिवजतन मुर्मू की बेटी सुनीता मुर्मू एवं उसके परिजन मकलु मुर्मू, मुखी मुर्मू, सोना हांसदा, मंजली मुर्मू, पानसुरी सोरेन, सोनामुनि सोरेन, सुनीता किस्कु, सोना हेम्ब्रम, पार्वती हांसदा समेत दर्जनों महिलाओं ने बताया कि जमीनी विवाद कि समाधान करने को लेकर पुलिस द्वारा उसके पिता एवं कुछ अन्य लोगों को थाना ले जाया गया है। जब तक थाना से उन लोगों को जमीन विवाद का समाधान कराते हुए गांव वापस पुलिस के द्वारा नहीं पहुंचाया जाता है। तब तक सड़क जाम जारी रहेगा।