चतरा। सदर अस्पताल के वरीय कंप्यूटर ऑपरेटर उदय सिंह का निधन शुक्रवार को इलाज के लिए रांची ले जाने के क्रम में हो गया। वैश्विक महामारी की चपेट में आने के बाद से सदर अस्पताल में चल रहा था उदय का इलाज। स्थिति बिगड़ने के बाद चिकित्सकों ने किया था रिम्स रेफर और परिजन बेहतर इलाज के लिए ले जा रहे थे रांची। वहीं फ्रंटलाइन वर्कर के निधन के बाद स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश देखा जा रहा है वहीं व्यवस्था पर भी खड़े हो रहे थे सवाल।