सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला: समाहरणालय परिसर से निर्वाची निबंधक पदाधिकारी -सह- अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सुनील कुमार प्रजापति एवं जिला कल्याण पदाधिकारी गोपी उरांव ने टीवी स्क्रीन, वी आर यंत्र, ध्वनि विस्तारक यंत्र युक्त मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखा कर क्षेत्र के लिए रवाना किया।
यह वाहन जिले के सभी प्रखंड क्षेत्र में भ्रमण करेगी। भ्रमण के दौरान आम लोगों को ऑडियो – वीडियो के माध्यम से मतदान के महत्व व आगामी 13 मई 2024 को सिंहभूम तथा खूंटी लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र तथा 25 मई 2024 को रांची लोकसभा निर्वाचन संसदीय क्षेत्र में मतदान करने के लिए आम लोगों को प्रेरित करेगा। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं।
मौक़े पर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने कहा कि वैन के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जायेगा।
जागरूकता वाहन के माध्यम से सभी महत्वपूर्ण चौक – चौराहों व भीड़ भाड़ वाले जगहों पर ऑडियो – वीडियो संदेश को प्रसारित किया जायेगा। मीडिया कोषांग प्रभारी पदाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा : वाहन निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार जिला के सभी प्रखंड में भ्रमण कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह जिला जन संपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी नंदन उपाध्याय एवं अन्य उपस्थित रहे।