रामगढ़। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को ब्लॉक स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुख्तार असलम एव संचालन नवाज़ उर्फ राजा खान ने किया। बैठक में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सोना खान, प्रदेश प्रभारी काज़िम कुरैशी, प्रदेश महामंत्री आलमगीर अंसारी उपस्थित हुए। बैठक में संगठन पर्व सदस्य्ता अभियान पर ज़ोर दिया गया। साथ ही भाजपा परिवार के साथ नए सदस्यों को जोड़ने का भी लक्ष्य बैठक में उपस्थित सभी जिला पदाधिकारी एवम मंडल अध्यक्ष को दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, प्रदेश संयोजक छोटन सिंह, बंटी खान, सद्दीर शाह, रेहान सिद्दीकी, डॉ इलियास अहमद, मदूद आलम, राजा खान, मौलाना फ़ारूक़, शमीम अख्तर, शाहिद अंसारी, मो ज़ाकिर हुसैन, नौशाद खान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।