लातेहार: लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी 45 वषीर्य पारा शिक्षक बीरेन्द्र कुमार यादव जिंदगी की जंग हार कर हमेशा के लिए चिरनिंद्रा में चले गए।जिला अध्यक्ष अतुल कुमार एवं महासचिव अनूप कुमार ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर ये तीसरे पारा शिक्षक है जिनकी अकाल मौत हो गयी है।इसके पूर्व मनिका और चंदवा के पारा शिक्षक की मौत हो चुकी है।मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाले सदस्य थे और परिजनों का देखभाल करने वाला भी कोई नही है।नेता द्वय ने कहा कि बहुत बड़ी बड़ी बाते करने वाले माननीय आज तक हमारे साथ न्याय नही कर पाए है जबकि उनका वादा था कि तीन माह में सभी को वेतनमान का तोहफा दूंगा।हम सभी मांग करते है कि यथा शीध्र हमारे लिए नियमावली लाकर सभी को वेतनमान देने का एलान एवं लागू करे ताकि लगभग 18 वर्षो से ज्यादा समय से अल्प मानदेय पर कार्य कर रहे पारा शिक्षकों के साथ न्याय हो सके।शोक ब्यक्त करने वालो में प्रदेशाध्यक्ष ऋषिकेश पाठक प्रमोद पांडेय बेलाल अहमद अभिनय मिश्र अरविंद कुमार प्रवीण सिंह मनोज मिंज संजय सिंह जयप्रकाश कुमार रुद्र प्रताप सिंह मनोज सहाय लाल आशीषनाथ शाहदेव शेखर यादव भूपेंद्र कुमार विजय प्रसाद बलराम सिंह विजय गुलाम अनवर यादव हरि यादव प्रदीप कुमार गोविंदा कुमार पवन यादव समोधी यादव अशोक गुप्ता सुनील सिंह विनोद मिश्रा मिथलेश यादव उमेश साहू भुनेश्वर पांडेय सुभाष गुप्ता महेंद्र मिंज दिलीप प्रसाद दिनेश ठाकुर सतेंद्र यादव प्रमोद यादव महाभारत भगत भुनेश्वर सिंह समेत अन्य शिक्षको ने शोक बयक्त किया है।